हिमालय प्रहरी

निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने अपना चुनाव प्रचार किया तेज, समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मांगे वोट

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव में एड़ी से चोटी तक अपना जोर लगा दिया है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है लाल कुआं विधानसभा में देखा जाए तो कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान का भी अच्छा खासा जनाधार बताया जा रहा है।


बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पीले रंग का अंग वस्त्र धारण कर चुनाव प्रचार को निकले निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने कहा कि लाल कुआं की प्रत्येक भौगोलिक स्थिति से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं तथा विगत 20 वर्षों से लाल कुआं की सेवा करने के बाद वर्तमान में लाल कुआं विधानसभा की जनता से एक बार फिर विधायकी का आशीर्वाद मांगा है तथा उम्मीद करता हूं लाल कुआं की जनता भारी मतों से विजई बनाएगी उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से उन्हें नगर पंचायत के अनुभव के साथ साथ लाल कुआं और बिन्दुखत्ता क्षेत्र की हर छोटी बड़ी जन समस्याओं को दूर करने के लिए वह हमेशा सक्रिय रहे हैं यदि जनता ने उन्हें एक बार आशीर्वाद के रूप में वोट देकर विधायक बनाया तो वह लाल कुआं का नक्शा बदलते हैं।

Exit mobile version