हिमालय प्रहरी

गांधी जयंती के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

खबर शेयर करें -

काशीपुर। गांधी जयंती के अवसर पर ख्वाइश एन जी ओ द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए नगर वासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया तथा नगर को साफ व स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया।

यहां नगर निगम कैंपस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यहां तक पहुंचे ख्वाइश एन जी ओ के द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें बच्चों में नाटक के जरिए नगर वासियों को अपने घर पर होने गीले और सूखे घोड़े को प्रथक प्रथक कर प्रतिदिन आने वाले पर्यावरण कर्मियों को देने का आह्वान किया तथा अपने घर आंगन के साथ साथ अपने मोहल्ले एवं नगर को भी पूर्ण रूप से साफ स्वस्थ स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मेयर उषा चौधरी एवं नगर आयुक्त विवेक राय ने बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की काफी सराहना व्यक्त करते हुए सभी नगर वासियों को बच्चों द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक से सीख लेते हुए अपने घर आंगन के साथ-साथ पूरे नगर को एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

Exit mobile version