हल्द्वानी : कांग्रेस पार्टी के नैनीताल जिला प्रभारी हरीश धामी ने आगामी 21 सितंबर को जनपद नैनीताल के समस्त कांग्रेस संगठन, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की स्वराज आश्रम हल्द्वानी में बैठक आयोजित की है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रभारी एवं धारचूला के विधायक हरीश धामी ने बताया कि आगामी 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कांग्रेस के नैनीताल जिला इकाई के पदाधिकारियों, समस्त नगर एवं ब्लॉक इकाइयों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। ताकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने उक्त बैठक की सूचना प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दी है।