हिमालय प्रहरी

नैनीताल : कुछ ही घंटों में तीन महिलाओं के पर्स चोरी, चोर को जान आप भी हो जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -

नैनीताल में कुछ ही घंटों में एक के बाद एक तीन महिलाओं के पर्स चोरी होने की घटना ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। पुलिस ने डांट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा तो उसके पास से चोरी का एक पर्स बरामद हो गया।

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपित अधिवक्ता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुमाऊं विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली वैष्णवी साह ने रविवार शाम तल्लीताल डाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसका पर्स होने की सूचना दी। जिसके बाद डाट पर तैनात चीता कांस्टेबल अमित गहलोत और चनीराम बैग तलाशने में जुट गए। इस बीच पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर से बैग खो जाने को लेकर अनाउंसमेंट भी किया। जिसके करीब 15 मिनट बाद बस स्टेशन के समीप ही बैग बरामद हो गया। मगर बैक के भीतर रखी साढ़े तीन हजार की नकदी गायब मिली।

कुछ ही देर बाद दिल्ली निवासी पर्यटक रेशमा खातून भी उसका पर्स खो जाने की शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस कर्मी डाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर दूसरी महिला का पर्स तलाशने लगे। पुलिसकर्मियों को फुटेज में एक व्यक्ति पर्स उठाते हुए दिख गया। मगर चेहरा साफ नहीं दिखने के कारण पुलिस उसकी सही पहचान नहीं कर पाई, मगर पुलिसकर्मियों ने उसका हुलिया पहचान अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दे दी।

पुलिसकर्मी सीसीटीवी फुटेज खगाल ही रहे थे कि गाजियाबाद निवासी सौरभ गुप्ता उनकी पत्नी का पर्स खो जाने की शिकायत लेकर वहां पहुंचे। यह सुन पुलिसकर्मी भी चकरा गए। पूर्व में सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति के हुलिए के आधार पर चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने एक व्यक्ति को पास से ही पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद है थैले में महिला का पर्स बरामद हो गया। जिसके बाद पुलिस पकड़े गए व्यक्ति को थाने ले आई।

मगर वहां वह खुद को अधिवक्ता बताते हुए हेकड़ी दिखाने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो टूट गया और चोरी की बात कबूल कर ली। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि गाजियाबाद निवासी सौरभ गुप्ता की तहरीर के आधार पर खुर्पाताल निवासी आनंद सिंह पुत्र थान सिंह के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version