सरोवर नगरी नैनीताल में घूमने के लिए अनेकों बेहद खूबसूरत जगह हैं. यहां अलग-अलग एडवेंचर स्पोर्ट्स भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं. अब यहां एक नए तरीके का एडवेंचर स्पोर्ट और जुड़ गया है, जो यहां आ रहे सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहा है.
नैनीताल आकर अब आप भी हवा में झूल रही रस्सी पर साइकिल चलाने के इस नए एडवेंचर का लुत्फ ले सकते हैं. नैनीताल के केव गार्डन में इसे शुरू किया गया है.
कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब हवा में साइकिल चलाने का मौका मिलेगा. पर्यटक केवल 100 ₹ का टिकट खर्च कर 50 मीटर लंबी रस्सी पर साइकिलिंग का मजा ले सकते हैं.
सूखाताल स्थित केव गार्डन शुरू से ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लोकल साइट सीन में टैक्सी संचालकों का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां एक ही स्थान पर टाइगर केव, पैंथर केव, परक्यूपाइन केव, बैट केव, फ्लाइंग फाक्स व एप केव नाम से आधा दर्जन गुफाएं हैं।
कुछ गुफाओं में इतना अंधेरा है कि पर्यटकों को बिजली की रोशनी में आना पड़ता है, जो पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देता है। इसी जगह पर पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने स्काई साइकिलिंग शुरू की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें