नैनीताल। मौसम विभाग की जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
डीएम गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 20 जुलाई बुधवार को नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बुधवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंनेेे बताया कि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक, मिनिस्टीरियल अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित विद्यालय, संस्थान और कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।