हिमालय प्रहरी

नैनीताल में पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, एक कि मौत एक घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल: बरसात के मौसम में लगातार पहाड़ी दरकने व बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। नगर के निकटवर्ती क्षेत्र बजून में पर्यटकों की कार में पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिर गया। जिससे एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई है। कार में फंसी घायल महिला को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया है।
मंगलवार को कार क्रेटा संख्या एचआर 26सीडब्ल्यू 0789 कालाढूंगी की ओर से नैनीताल की ओर आ रहा थी। शहर के नजदीक बजून के समीप पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर वाहन की छत पर जा गिरा। जिससे कार बुरी तरह से पिचक गई। और वाहन चालक हनुमंत तलवार उम्र 55 वर्ष निवासी हैरिटेज सिटी एमजी रोड गुरुग्राम की मौके पर ही मौत हो गई । राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहन को काटकर गंभीर रूप से घायल महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया ।कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Exit mobile version