राजू अनेजा, काशीपुर। औद्योगिक क्षेत्र काशीपुर की नामी-गिरामी कंपनी नैनी पेपर्स लिमिटेड काशीपुर के प्रबन्ध निदेशक पवन अग्रवाल को पेपर्स निर्माण के क्षेत्र में देश स्तर पर कार्यरत संगठन इण्डियन पेपर्स मैन्युफेक्चरर्स एसोशिएसन (आईपीएमए) का वाइस प्रेसीडेन्ट चुना गया है जबकि एएस मेहता (डायरेक्टर जेके पेपर्स लि) को एसोशिएसन का प्रेसीडेन्ट बनाया गया। क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं अर्पित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उक्त दोनों चयनित पदाधिकारियों का चयन हाल ही में हुई नेशनल एपेक्स बाडी की 22वीं ऐजीएम बैठक में 16 सदस्यीय टीम के द्वारा सर्व सहमति से किया गया है। निश्चय ही पेपर्स के क्षेत्र में जिले की यह अभूतपूर्व उपलब्धि है। वाईस पप्रेसिडेंट का कार्यकाल एक वर्ष के लिये रहेगा। इसके उपरांत आगामी दो वर्ष हेतु पवन अग्रवाल अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। जिसका कि लाभ लंबे समय तक जिले की अन्य पेपर्स मिलों के साथ-साथ देश की सभी पेपर्स मिलों का े भी प्राप्त होगा । इस उपलब्धि पर जिले के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा श्री पवन अग्रवाल जी को बधाई देते हुए अपने कार्य को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी है।