हिमालय प्रहरी

पंजाबी महिला महासभा द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया लोहड़ी महा पर्व

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर में पंजाबी महिला महासभा द्वारा आयोजित लोहड़ी महा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम में पंजाबी महिला महासभा के पदाधिकारियों द्वारा नगर के कई गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया ।


यहां शीतला माता रानी रोड पर स्थित पंजाबी सभा परिसर में पंजाबी महिला महासभा द्वारा आयोजित लोहड़ी महापर्व पर सर्वप्रथम क्षेत्र में सुख शांति के लिए अरदास की गई ।जिसके बाद पंजाबी महिला महा सभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा द्वारा लोहड़ी प्रज्वलित कर सभी क्षेत्रवासियों को लोहड़ी महापर्व की बधाई दी
और गुरु महिमा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।


इस दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया इस दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित कई रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओ में बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी महिला महासभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा, मंजू शर्मा ,जिंदर अरोरा द्वारा नगर में पंजाबी समुदाय को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी सहित नगर के गणमान्य चिमनलाल छाबड़ा, सुरेश शर्मा ,राकेश कुमार रॉकी, अनिल डाबर तथा आशा अरोड़ा को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पंजाबी महासभा नगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को लोहड़ी महा पर्व की लख लख बधाइयां देते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर सभी महापर्व धूमधाम से मनाने चाहिए जिससे हमारी युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो। इस दौरान नगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया। जिसके बाद नीलम छाबड़ा के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने पंजाबी महिला महासभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के गणमान्य सुरेंद्र कुमार छाबड़ा और मनोज शर्मा का प्रमुख योगदान रहा।जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस दौरान नीलम छाबड़ा मंजू शर्मा कविता शर्मा उमा छाबड़ा मुन्नी दुआ मनीषा अरोड़ा
साक्षी छाबड़ा आशा अरोड़ा मंजू गुजराल कीर्ति नीतू ठुकराल दीप्ति नेहा अनीता सुमन सरोज सुषमा राधा भावना दीपा पूनम अरोरा शालू अरोरा प्रभा ठुकराल ममता सेठी विना सचदेवा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version