हिमालय प्रहरी

पंतनगर सिडकुल में करोड़ों की जमीन कब्जाने का मामला, शिकंजे में फंसती दिखाई दे रही यह कंपनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रियल एस्टेट के क्षेत्र में रुद्रपुर एवं पंतनगर सिडकुल में अपने प्रोजेक्ट संचालित करने वाली देश की नामी कंपनी सुपरटेक पर अब शासन-प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

कंपनी प्रबंधन के लंबे समय से रुद्रपुर में मैट्रोपॉलिस सिटी का निर्माण करने और होटल रेडिशन ब्लू से लगे मॉल में मनमर्जी से घालमेल करना और इन प्रोजेक्टों में नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करना अब सुपरटेक को भारी पड़ने लगा है।

पंतनगर सिडकुल में करोड़ों की जमीन कब्जाने का मामला

सिंचाई विभाग ने पंतनगर सिडकुल के डाबर इंडिया के सामने सुपरटेक के नए प्रोजेक्टर रिवरक्रेस्ट में अपनी टीम भेजी तो वहां पाया गया कि सुपरटेक को जो भूमि आवंटित है उसके अलावा वहां प्रोजेक्ट से लगती कल्याणी नदी के किनारे जो कि सिंचाई विभाग की भूमि है ।

अब शिकंजे में फंसती दिखाई दे रही रियल एस्टेट कंपनी

दूसरी तरफ पंतनगर विश्वविद्यालय की जमीन है वहां पर करीब चार-पांच सौ गज भूमि को को ही पाट दिया है, अब नदी एक नाले का रूप ले चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मामला गंभीर देखते हुए कंपनी को नोटिस दे दिया है। तय समय तक अगर कंपनी ने नोटिस का जवाब सिंचाई विभाग को नहीं दिया तो उस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Exit mobile version