राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र उमरावट गांव में पति को छोड़कर ससुराल से भागी युवती, फिर 500 किलोमीटर दूर प्रेमी के पास पहुंच गई. कुछ महीनों तक दोनों पति-पत्नी बनकर भी रहे. चोरी छिपे वापस घर लौटे तो परिवार ने युवक को बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया. यहां तक कि बालों को काटकर गंजा कर दिया.
युवक-युवती एक गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे से प्यार करते थे. शादी भी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का परिवार एक ही गांव में रिश्ता करने को राजी नहीं हुआ. लिहाजा पीहर के लोगों ने लड़की की शादी कहीं और करा दी. इसके बाद युवती प्रेमी को फोन पर सूचना देकर गुजरात के वापी भाग गई. जहां प्रेमी के साथ उसकी पत्नी बनकर कई महीनों तक रही. पुलिस ने बताया कि घटना उमरावट गांव में शनिवार की है.
सूचना पर कुशलगढ़ सीआई महिपाल सिंह जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे और बंदी युवक को छुड़वाकर लाये. युवक ने लड़की की शादी से पहले खुद के साथ उसके प्रेम प्रसंग की बात बताई. पीड़ित पंकज ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके मां-बाप नहीं हैं. 10वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ी और जीवन बसर के लिए मजदूरी शुरू कर दी.
वहां दोनों मजदूरी कर साथ रहने लगे. सूत्रों की मानें तो परिवार युवक की तरह युवती के साथ भी पेश आया. लेकिन, पकड़ में आने के बाद परिवार ने लड़की को घर से बाहर नहीं निकलने दिया. लड़के को पुलिस ने 24 घंटे तक थाने में सुरक्षा दी. बाद में हेड कांस्टेबल कचरूलाल बाइक पर बिठाकर पंकज को उसके गांव ले गया और दादा के पास सुरक्षित छोड़कर आए.
पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इनमें उमरावट निवासी लोकेश, विनोद, नरू, बहादुर, ईश्वर व प्रवीण के नाम शामिल हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें