हिमालय प्रहरी

पत्नी से विदेश यात्रा की बात छिपाने के लिए पति कर बैठा ये गलती, अब खानी पड़ रही है जेल की रोटी

खबर शेयर करें -

पति के लिए पत्नी से विदेश यात्रा की बात छिपाना मुश्किलों का सबब बन गया. हालात ये हो गए कि शख्स को जेल की रोटी खानी पड़ रही है. घटना मुंबई की है. य़हां, विदेश यात्रा की बात पत्नी के छिपाने के लिए एक शख्स को अपने पासपोर्ट से कुछ पन्ने फाड़ने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर को छुपाकर रखना चाहता था, लेकिन वह इस बात से अनजान था कि पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करना अपराध है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका से मिलने विदेश गया था, लेकिन जब वह गुरुवार रात भारत वापस आया, तो मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर्स ने पाया कि उसके पासपोर्ट के वे कुछ पन्ने गायब है, जिन पर उसकी हालिया यात्रा संबंधी वीजा टिकट होना चाहिए था.

पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह पत्नी को यह बताकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने विदेश गया था कि वह किसी काम के लिए देश में ही यात्रा पर जा रहा है. जब उसकी पत्नी को शक हुआ और उसने उसे फोन किया, तो व्यक्ति ने उसका फोन नहीं उठाया और अपनी पत्नी से विदेश यात्रा की बात छिपाने के लिए उसने पासपोर्ट से पन्ने हटा दिए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को धोखाधड़ी और जालसाजी सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.

Exit mobile version