कोई लड़की किसी युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे पैसों की उगाही करे, ऐसे हनीट्रैप के मामले तो आपने कई सुने होंगे। लेकिन गुजरात के जूनागढ़ से हनीट्रेप के जिस मामले का पता चला है उसके बारे में जानकर एक बार तो आपको आश्चर्य अवश्य होगा। जी हां, इस प्रकरण में हनी ट्रैप में फंसाने का काम करती थी पत्नी और उसके इस काले कारोबार में मदद करते थे उसके पति और ससुर। जी हां, पुत्रवधू अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर हनी ट्रैप में लोगों को फंसाती और फिर उनसे पैसों की उगाही करती थी।
रिपोर्ट के अनुसार विगत 17 मई के दिन संजना ने दीपक को अपने घर पर बुलाया। उसके बाद क्या करना है इसके लिए संजना और उसका पूरा परिवार पहले से ही प्लान बनाए हुए था। दीपक जब घर पहुंचा तो संजना के पति सचिन और उसके ससुर गोविंद भाई और सास ने मिलकर डंडों से दीपक की बुरी तरह पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उन्होंने दीपक के कपड़े उतरवाकर उसके फोटो ले लिए। संजना ने दीपक पर फर्जी बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी दी और कहा कि वह यदि ऐसा नहीं चाहता तो 30 लाख रुपए दे। आखिरकार 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ और पैसों के लिए दीपक के भाई को फोन किया गया। दीपक के भाई ने खतरे को भांपते हुए भी विसादर पुलिस को सूचना दी और पुलिस दादर गांव पहुंची और दीपक को छुड़ाया।
पुलिस ने संजना और उसके पति सचिन को गिरफ्तार किया। उसके सास-ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। अदालत में पेश करने पर सचिन और संजना को जमानत मिल गई। माना जा रहा है कि इससे पहले भी कई लोग संजना की करतूतों का शिकार हुए थे लेकिन समाज के डर से कोई पुलिस में शिकायत करने को तैयार नहीं था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें