हिमालय प्रहरी

पशुओं को चारा डालने गए युवक की जहरीले सांप के डसने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता स्थित इदिरानगर में पशुओं को चारा डालते समय एक युवक को जहरीले सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई सर्पदंश  से हुई युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बताते चले कि बुधवार की रात को बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को गौशाला में पशुओं को चार देते वक्त जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में मनोज को हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मनोज मिलनसार युवक था और गांव में वह सामाजिक रूप से भी जुड़ा रहता था अचानक हादसे में उक्त युवक की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है।

Exit mobile version