हिमालय प्रहरी

पांचवीं विधानसभा में विधायकों को शपथ दिलाने के लिए बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चयनित हुए विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. राजभवन के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं. प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद बंशीधर भगत सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा.

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे. 10 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पाया और सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है. चर्चा है कि होली के बाद नई सरकार का गठन होगा. बीजेपी की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है, वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है.

आमतौर पर प्रोटेम स्पीकर का काम नए सदस्यो को शपथ दिलाना और स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) का चुनाव कराना होता हैं. आमतौर पर सबसे सीनियर मोस्ट विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है. विधानसभा सचिवालय की तरफ से राज्यपाल को सीनियर मोस्ट विधायकों के नाम भेजे जाते है और राज्यपाल उनसे से एक सीनियर मोस्ट विधायक को चुनता है, ये राज्यपाल के विशेषाधिकार है कि वो किसे चुने.

Exit mobile version