हिमालय प्रहरी

पांच महिलाओं को जाल में फंसा कर रचाई शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

हैदराबाद पुलिस ने 33 वर्षीय एक व्यक्ति को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद जांच में पता चला कि आरोपी ‘अदपा शिव शंकर बाबू’ ने 5 महिलाओं से शादी रचा रखी है। पांचो महिलाओं को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। गाचीबोवली पुलिस निरीक्षक जी सुरेश ने बताया कि आरोपी शिव शंकर बाबू पर धोखाधड़ी,विश्वासघात और पिछली शादियों को छुपाकर शादी करने का आरोप लगाया गया है। उसके खिलाफ पिछले 4 साल से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह के पांच मामलों में जांच की जा रही है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी का मूल निवासी है, जो वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को अपना निशाना बनाता है। वह महिलाओं के साथ शादी रचाता है और फिर कुछ दिनों बाद नकदी व सोना लेकर गायब हो जाता है।

20 लाख रुपए और सोना लेकर भागा

गाचीबोवली पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते एक महिला ने हमसे संपर्क किया, उसने बताया कि 2021 में एक वैवाहिक वेबसाइट में उसने ‘अदपा शिव शंकर बाबू’ नाम के व्यक्ति की प्रोफाइल देखी और शादी कर ली। इसके कुछ दिन बाद वह 20 लाख रुपए और सोना लेकर भाग गया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि एक और पीड़ित ने इसी तरह की कहानी का हवाला देते हुए आरसी पुरम पुलिस स्टेशन में किया था।
विशाखापत्तनम से किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘अदपा शिव शंकर बाबू’ को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसे हैदराबाद लाया गया है। इसके साथ ही पुलिस को अंदेशा है कि और भी पीड़ित हो सकते हैं, जिन्हें उसने अपना शिकार बनाया होगा।
पैसों के लिए करता है शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पैसों के लिए शादी करता है। वह कमजोर व तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता है। इसके साथ ही यह सबसे पहले महिलाओं से दोस्ती करता है और फिर पैसा उधार लेकर गायब हो जाता है।
Exit mobile version