हिमालय प्रहरी

पिथौरागढ़ :12 साल की बच्ची की दो बार शादी कराने के मामले में मां के बाद अब तीसरी गिरफ्तारी

खबर शेयर करें -

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले में 12 साल की बच्ची की दो बार शादी कराने के मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है. बच्ची का विवाह कराने में सहयोग करने के आरोप में एक महिला विमला देवी को गिरफ्तार किया गया है. विमला देवी के पति त्रिभुवन लाल का निधन हो चुका है. विमला सीएचसी आवासीय परिसर डीडीहाट से गिरफ्तार की गई है. इस तरह बाल विवाह के मामले में तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

बात दें कि बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र में एक 12 वर्ष की नाबालिग की उससे तीन गुना अधिक उम्र वाले 36 वर्षीय युवक से शादी हुई थी। जिसकी शिकायत बाल कल्याण विभाग को की गई और मामला राजस्व क्षेत्र का था। राजस्व क्षेत्र से इस मामले को रेगुलर पुलिस को दिया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस ने चार दिन पूर्व नाबालिग से शादी करने वाले युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अन्य दोषियों के खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही कर रही है। इस क्रम में मंगलवार को महिला हैल्प लाइन प्रभारी एसआइ रेनू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीडि़ता की मां को धारा 370,5/ 6(16 ) पाक्सो अधिनियम व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तह भी गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, ओर इसी कड़ी में अब विमला देवी की पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी हुई है. इस महिला को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस पहले ही बच्ची के साथ शादी करने वाले दूसरे शख्स को गिरफ्तार कर चुकी है. बच्ची की 12 साल की अल्प आयु में दो-दो बार शादी कराने वाली मां भी गिरफ्तार हो चुकी है. अब इस बच्ची के पहले पति की तलाश चल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.

वर्ष 2021 के जून माह में धारचूला तहसील के दूरस्थ गांव निवासी एक 11 वर्षीय नाबालिग की उससे दोगुने से अधिक उम्र के युवक के साथ शादी कर दी गई थी। युवक द्वारा उसके साथ मारपीट करने पर वह मायके चली आई। छह माह बाद जब उसकी उम्र 12 साल थी तो उसकी शादी 36 वर्षीय युवक से कर दी गई। नाबालिग के गर्भवती होने पर इसकी शिकायत बाल विकास विभाग से हुई। विभाग ने इसकी तहरीर बेरीनाग तहसील प्रशासन को दी।

Exit mobile version