
लालकुआं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बिंदुखत्ता के श्रीलंका टापू में पहुंच कर लोगों का हाल जाना तथा समस्याओं को भी सुना इस मौके पर उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्री खनवाल ने कहा की विगत दिनों भीषण बारिश से क्षेत्र में भूकटाव के साथ 41 परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से आपदा पीड़ितों को अति शीघ्र मुआवजा देने की मांग की इस दौरान उन्होंने दर्जनों पीड़ित परिवारों को जरूरी सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी आपदा पीड़ितों के साथ है।
यह भी पढ़े 👉 हरदा ने नए जिलों का मामला उठाया, सत्ता में आने के 2 वर्ष के अंदर यह नए जिले बनाने का वादा
उन्होंने कहा कि हर तरह की मदद के लिए आपदा की इस घड़ी में वह 24 घंटे जनता के साथ खड़े हैं कोई भी जरूरतमंद उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा सामर्थ्य अनुसार वह हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं तथा शासन प्रशासन तक भी पीड़ितों की आवाज पहुंचा रहे हैं।इधर क्षेत्रवासियों ने पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र खनवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल हो वर्तमान आपदा हर समय खनवाल जी ग्रामीणों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा आम जनता को ऐसे ही जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो विपदा की घड़ी में उनके साथ रहे।इस दौरान अध्यक्ष उमेश मेहरा ,लाल सिंह दसोनी, रमेश राणा ,केसर सिंह ,चंद्रा देवी , देवकी देवी ,गोविंदी देवी ,राजकिशोर ,देवकी नंदन पाठक ,पूजा देवी ,हरुली देवी समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।