हिमालय प्रहरी

पेपर मिल की मशीन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। निकटवर्ती क्षेत्र कूंडा में स्थित एक पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही वहाँ आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल के सामने हंगामा काट दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया ।

शिवराज पुर पट्टी निवासी राजीव पुत्र मलखान सिंह विश्वनाथ पेपर मिल में आज सुबह की शिफ्ट में आया था। काम करने के दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पेपर मिल पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर काफी हंगामा किया।

हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुंच गये। फैक्ट्री प्रबंधन ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दीया।

Exit mobile version