हिमालय प्रहरी

प्रदेश के इन चार जिलों में बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता रहता है. प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, कई मार्ग बाधित हो गए है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के चार जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा आज राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों के अनेक स्थानों और गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों और शेष जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. जिससे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आज गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा.

Exit mobile version