हिमालय प्रहरी

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

खबर शेयर करें -

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय नरेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला लीला पाठक, समिति की कोषाध्यक्ष एडवोकेट समता शर्मा, जिलाध्यक्ष हरदोई डॉ. आर.एल गुप्ता (अनुज), प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री लक्ष्मीकांत पाठक, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, समिति सचिव शत्रुघन द्विवेदी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश त्रिपाठी, सुमित द्विवेदी आदि ने उनके दीर्घायु होने की कामना एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं रूपापुर में कार्यालय पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति सहित उनके शुभ चिंतकों ने जन्मदिन का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव शुक्ला, जिला महामंत्री मंजेश गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version