बिहार के जमुई में पुलिस ने उस समय एक नक्सली को गिरफ्तार किया, जो वह अपनी प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था। नक्सली पहले से शादी-शुदा है। उसे संतान भी है। इसके बावजूद वह एक लड़की से प्यार करता था। उसी से मिलने से लिए वह जमुई आया। ग्रामीणों और पुलिस की नजर उसपर पड़ गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है। हार्डकोर नक्सली प्रमोद वर्णवाल उर्फ प्रहलाद बरनवाल उर्फ डहरू दा को शुक्रवार की सुबह चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के दोतना गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले तीन दिनों से नक्सलियों के टाप लीडर अरविंद यादव से मिलने की तैयारी में था। वह चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बहरवातरी गांव निवासी अयोध्या वर्णवाल का पुत्र है। प्रमोद बरनवाल झाझा सूइया एवं बांका इलाके का जोनल एरिया कमांडर है। अप्रैल 2021 में वह जेल से छूटकर आया था और नक्सली संगठन में सक्रिय हो गया था। साल 2002 से नक्सली संगठन के लिए कार्य कर रहा है।
30 लाख के इनामी नक्सली परवेश दा के सबसे अहम सहयोगी के रूप में प्रमोद बरनवाल ने लंबे समय तक नक्सली संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। उस पर चरकापत्थर थाना में तीन, सिमुलतला, झाझा एवं बांका थाना में कई नक्सली मामले दर्ज हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी उससे गहन पूछताछ और जांच कर रहे हैं। उसकी निशानदेही पर झाझा इलाके में छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उसके गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
प्रेमिका से मिलने के चक्कर में चढ़ा पुलिस के हत्थे
हार्डकोर नक्सली प्रमोद बरनवाल को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह दोतन गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों एक साथ थे। आपत्तिजनक स्थिति में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद वर्णवाल की पहली शादी सोनो इलाके में हुई है। इसमें उसे दो बच्चे भी हैं, जबकि पिछले तीन-चार सालों से वह दोतना इलाके की एक लड़की से प्रेम करता है और समय-समय पर उससे मिलने आता है। इस बात की भनक पुलिस को लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का जाल बिछाया और वह पुलिस की जाल में फंस गया। कहा जाता है कि बीते दिसंबर माह में प्रेमिका से प्रमोद ने शादी भी कर ली थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें