हिमालय प्रहरी

फरार चल रहा 10 हजार का इनामी रिटायर्ड दरोगा बनकर रह रहा था, एसओजी टीम ने दबोचा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: सालों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को रुद्रपुर एसओजी टीम ने यूपी से गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी में रिटायर्ड दारोगा बनकर रह रहा था. ऐसे में अब एसओजी टीम आरोपी को न्यायलय में पेश करने की अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

बता दें कि सालों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू को एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से कस्बा दलपतपुर थाना क्षेत्र मुरादाबाद यूपी से गिरफ्तार किया है. आरोपी मुढापांडे क्षेत्र में अपने बेटे लोकेंद्र के साथ नाम बदलकर रिटायर दरोगा गुड्डू के नाम से रह रहा था.

पुलिस के मुताबिक, साल 2012 में अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ गुड्डू के बेटे लोकेन्द्र, कपिल, जितेन्द्र ने अपने चौथे साथी दीपक बिष्ट के साथ मिलकर होली चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दो लोगों को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसमें से एक घायल गौरव अरोड़ा की मौत हो गयी थी जबकि, दूसरे गम्भीर रुप से घायल मनोज पंत को 186 टांके आये थे.

Exit mobile version