हिमालय प्रहरी

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विगत वर्षों से बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा ना होने से गुस्साए व्यापारियों ने अब उप जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेज अपना दुखड़ा सुनाया तथा अभिलंब फ्लाईओवर को पूरा करने की मांग की।


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन भेजा।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 5 वर्ष बीत जाने के उपरान्त भी कार्य पूरा ना होने के शहर के व्यापारी व जनमानस परेशान हैं। इस ओवर ब्रिज की लम्बाई मात्र 500 मीटर भी नहीं है। पिछले 5 वर्षाे से इस फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है। पिछले वर्षाे से इस निर्माण के चलते व्यापारियों के व्यापार चौपट हो गये है। कुछ व्यापारियों ने वहां पर व्यापार ही करना बन्द कर दिया है। जिससे काशीपुर शहर दो भागों में बंट गया है। जो व्यापारी वहां है वह भी वहां उड़ रही धूल मिट्टी से परेशान हैं।

व्यापार मण्डल ने बताया कि पुल निर्माण संस्था ने प्रशासन को अब 30 जून तक का समय दोनों ओर की सर्विस रोड व निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। ऐसी प्रतीत होता है कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उससे होता है कि इस निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी कई वर्षाे का समय लगेगा।

Exit mobile version