लालकुआं: हल्दूचौड़ के बमेटा बंगर खीमा के शिवालिक पुरम, शिवपुरी व इंदिरा आवास कॉलोनी में कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा है, जिस विधायक ने जल्द समस्या के समाधान करने का भरोसा दिया है।
रविवार को बमेठा बंगर खीमा के शिवालिकपुरम, इंद्राआवास व शिवपुरी के दर्जनों ग्रामीण विधायक आवास में पहुंचे, इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई, कहा की महोदय कालोनी में बंदरों का आतंक व्याप्त है, जिनकी तादात काफी बढ़ चुकी, वर्तमान समय में बंदर काफी आक्रमक हो गए है, उक्त कटखने बंदरों ने लोगो का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बंदर स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं के काटने लगे है, बंदर अभी तक दर्जनों लोगों को काट चुके है, जिससे कालोनी वासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर विधायक ने कहा कि वह जल्द ही समस्या का समाधान निकालेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में महेश चौधरी, रवि शर्मा, राकेश गुप्ता, सुशील तिवारी, गोविंद सिंह सतवाल, राजा राम शर्मा, कुलदीप मिश्रा, हरिदत्त जोशी, राधाबल्लभ भट्ट, गौरव मेलकानी, श्रीकृष्ण शुक्ला, पी कौसिक समेत तमाम लोग मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें