उत्तराखण्ड में भाजपा की लगातार दूसरी सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इस कड़ी में सोमवार को सुबह उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

अब प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत सभी विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने जा रहा है। इसके बाद शाम को 05 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम पद की दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। हालांकि, शाम को ही इस राज से पर्दा उठेगा।
क्या होता है प्रोटेम स्पीकर
प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल शपथ दिलाते हैं। इनका काम विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव कराना और विधायकों को शपथ दिलाना होता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें