राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए काशीपुर की बेटी ने काशीपुर क्षेत्र में एक बार फिर सीपीयू लगाने की मांग की है ।
कक्षा 10 की एक छात्रा गिरीताल मंदिर के सामने निवासी अदिति आकाश ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि उसके संज्ञान में आया था कि छह फरवरी 2021 को काशीपुर आगमन के दौरान आप के द्वारा शहर के अंदर सीपीयू के चालान एवं वाहन चेकिंग न करने के मौखिक आदेश दिए गए थे। इससे पूर्व सीपीयू शहर में अच्छा काम कर रही थी। लोग घरों से हेलमेट पहनकर निकल रहे थे। मौखिक आदेश के बाद सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। छात्रा ने शहर में सीपीयू के पूर्व के भांति चेकिंग शुरू कराने की मांग की है।अदिति आकाश काशीपुर के प्रमुख अधिवक्ता संजीव आकाश की पुत्री है तथा पड़ोस में ही सड़क दुर्घटना में बगैर हेलमेट के हुई जवान मौत के बाद डीजीपी को पत्र लिख नगर में सीपीयू लगाने की गुहार लगाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें