हिमालय प्रहरी

बरेली से लाल कुआं लौट रहे फौजी का आगरा फोर्ट में छूटा सूटकेस आरपीएफ की टीम ने फोजी को लौटाया

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। आगरा फोर्ट ट्रेन द्वारा बरेली से लाल कुआं को आ रहे फौजी का सफर के दौरान ट्रेन में सूटकेस छूट जाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने तत्परता के साथ ट्रेन में छूटे सूटकेस को फौजी को सकुशल सुपुर्द किया। अपना सूटकेस सही सलामत पाकर फौजी यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल की टीम का आभार प्रकट किया।


बताते चलें कि रेलवे सुरक्षा बल लाल कुआं से ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट काशीपुर पर तैनान हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार को बताया कि गाडी सं0-15055 आगरा रामनगर एक्सप्रैस में गार्ड ब्रेक से आगे वाले जनरल कोच में एक फौजी का VIP सूटकेश छूट गया है वह फौजी लालकुआ में उतर गया है। गाडी सं0-15055 आगरा रामनगर एक्सप्रैस के काशीपुर आगमन पर ट्रेन को अटैण्ड किया गया तो कोच सं0-123494 NE में सीट के नीचे से एक एक अदद VIP सूटकेश बरामद हुआ। सूचना के बाद खिलाप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ट्राॅली लाईन इन्द्रानगर लालकुआ जिला नैनीताल पोस्ट पर उपस्थित हुए और बताया कि गाडी सं-15055 से बरेली से लालकुआ आया था और जल्दीबाजी में एक VIP सूटकेश गाडी में ही छूट गया। सूटकेश को देखकर इसे अपना होना बताया और बताया कि मेरी भारतीय सेना की कमाऊं रजिमेन्ट प्रयागराज में पोस्टिंग है। बरेली से लालकुआ वाला यात्रा टिकट बरसात होने के कारण कंही गिर गया। सूटकेश में उसका डेलीयूज का सामान व रिटायरमेन्ट सम्बन्धी कागजात थे। जिसकी कुल अनुमानित कीमत रु 5000/- आंकी गई। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी काशीपु रणदीप सिंह ने सूटकेश को
उचित छानबीन कर खिलाप सिंह को सुपुर्द कर दिया। इधर सही सलामत सूटकेस मिलने पर सैनिक खिलाप सिंह द्वारा रेलवे सुरक्षा बल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा रेलवे सुरक्षा बल टीम का आभार प्रकट किया।

Exit mobile version