हिमालय प्रहरी

बागपत में बंदी वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत, तीन पुलिसकर्मी व तीन बंदी घायल

खबर शेयर करें -

बागपत : मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के पास ट्रक ने नैनीताल के बंद‍ियों को ले जा रहे वाहन को टक्‍कर मार दी। हादसे में नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात स‍िपाही की मौत हो गई। जबकी तीन पुलिस कर्मी व तीन बंदी घायल हो गए।

मंगलवार को नैनीताल पुलिस बंदी वाहन से बंदियों को हरियाणा के जींद की अदालत में पेशी कराकर नैनीताल वापस आ रही थी। रात साढ़े आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के पास ट्रक ने नैनीताल के बंद‍ियों को ले जा रहे वाहन को टक्‍कर मार दी।‌ जिससे नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी अरुण कुमार मौर्य की मौत हो गई, जबकि एक दारोगा, दो स‍िपाही व तीन बंदी घायल हो गए। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की मौत से जहा उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है।

Exit mobile version