हिमालय प्रहरी

बागेश्वर : चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण लेकर घर लौट रहे 42 वर्षीय शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण लेने के बाद घर लौट रहे शिक्षक की रास्ते में तबियत बिगड़ गई. आनन-फानन में ग्रामीण और अन्य साथी उन्हें जिला अस्पताल लाए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस ने बताया कि हरसिंग्याबगड़ स्कूल में तैनात 42 साल के शिक्षक उमेश चंद्र जोशी पुत्र हरीश जोशी बीजे रोज बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रशिक्षण लेने आए थे. देर शाम प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद वह अपने घर डणों जा रहे थे. रास्ते में अचान उनकी तबियत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन व साथ में आए अन्य लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा. प्रथम दृष्टया मौत का कारण ब्रेन हैमरेज माना जा रहा है.

Exit mobile version