हिमालय प्रहरी

बागेश्वर में पत्नी ने पति को पीटकर किया अधमरा, पति ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ये बड़ी दिलचस्प खबर है। एक पत्नी ने पति पत्थरों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पति का यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पत्नी की मार से परेसान पति ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। यह मामला बेहद चर्चा में भी है। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर खबडोली गांव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस को मामले की जानकारी दी

अक्सर घरेलू हिंसा महिला उत्पीडऩ और शोषण के मामले ही सामने आते है। लेकिन इस बार खबडोली गांव में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां एक पत्नी ने अपने पति को इतना पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित अमर सिंह  अब जान बचाने की गुहार कर रहा है। गांव वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीडि़त ने इलाज के दौरान पुलिस में पूरे मामले की तहरीर भी दी। जिसमें उसने कहा कि वह शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे जंगल में बकरियों को चराने के लिए ले गया था। तभी अचानक उसकी पत्नी आई और उसने पत्थरों से उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने मुझे गंभीर रुप से घायल कर दिया। अगर गांव वाले मौके पर नही आते तो वह मुझे जान से ही मार देती। गांव के लोग मुझे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले आए। मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। एक पांव भी फ्रैक्चर हो गया है। मैं भूतपूर्व सैनिक हूं। मेरे जरुरी कागजात और पासबुक भी पत्नी ने चुरा ली है। मेरी जान को भी खतरा है।

उसने पुलिस से पत्नी से बचाव के लिए सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version