बाजपुर: जिला पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 7.37 ग्राम स्मैक और एक लाख रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को पकड़े गए युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.
बाजपुर के ग्राम केशोवाला के समीप पुलिस द्वारा बीती रात चेकिंग की जा रही थी कि पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया. पुलिस को युवक के पास से 7.37 ग्राम स्मैक और 1 लाख 3 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है. पुलिस को युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.
पुलिस ने आरोपी युवक जुबेर अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है. इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि युवक के पास से प्राप्त हुए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर युवक के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की जाएगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें