हिमालय प्रहरी

बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

खबर शेयर करें -

काशीपुर। त्योहारी सीजन में बाजारों में हो रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ महाराणा प्रताप चौक से शहर के मख्य बाजार में पैदल मार्च कर सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अपना अपना सामान स्वयं हटाने का आग्रह किया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। वहीं सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन एवं ई रिक्शा चालकों को कानून का सबक सिखाया । ताकि त्यौहारी सीजन में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।इस मौके पर भारी सख्यां में पुलिस बल मौजूद था।

Exit mobile version