हिमालय प्रहरी

बारिश ऐप के बाद मंत्री धन सिंह रावत का नया बयान, अब गांवों में खुलवाएंगे घास की दुकान

खबर शेयर करें -

श्रीनगरः कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एक बार फिर चर्चाओं में हैं. ‘बारिश कंट्रोल ऐप’ बयान के बाद उनका एक बयान सामने आया है. जिसमें वो गांवों में घास की दुकान खोलने की बात कह रहे हैं, जिस पर महिलाएं खूब ठहाके लगा रही हैं. दरअसल, धन सिंह रावत घसियारी योजना को लेकर घास की दुकान खोलने की बात कह रहे थे. दरअसल, धन सिंह रावत मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को लेकर गांव की महिलाओं को जानकारी दे रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत राठ में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सरकार गांव में जो भी महिलाएं घास काटती हैं, उनको पैक घास देगी. जैसे गैस सिलेंडर-राशन देते हैं, वैसे ही गांवों में घास की दुकान खोली जाएगी. जब उन्होंने ये बात कही तो उनके सामने बैठी महिलाएं भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को 20 किलो हरा चारा भी मिलेगा.

उन्होंने कहा कि हरा चारा देहरादून से लाया जाएगा, जिसका भाड़ा सरकार देगी. तीन रुपए प्रति किलो के हिसाब से घास दिया जाएगा, ऐसे में 50 रुपए में दो दिन का घास मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इस समय घास काटने की एक दिन की दिहाड़ी 250 रुपए है. पूरे दिनभर घास काटने के बाद एक गडोली ले आते हैं, जिसमें पतरोला, वन विभाग आदि का डर रहता है. मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि घसियारी कल्याण योजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के सिर का बोझ कम करने का काम करेगी.

वहीं, मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि इसे देखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना 30 अक्टूबर को लॉन्च कर रही है. 20-20 किलो का पैक्ड घास सभी को मिलेगा. घसियारी किट में 1500 रुपए का सामान रखा गया है. जिसमें दो कुदाल, दो दराती, पानी की बोतल और खाने का टिफिन शामिल है.

Exit mobile version