हिमालय प्रहरी

बिन्दुखत्ता के घोड़ेनाला में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में निकलने वाले नाले के किनारे विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रिक्स्यू जंगल में छोड़ दिया है।


शनिवार की देर शाम को पश्चिमी घोड़ा नाला निवासी आनंद गिरि ने अपने खेत में सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले नाले के किनारे लकड़ी के ढेर में विशालकाय अजगर देखा। जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई, उस समय ग्रामीणों ने सोचा कि रात्री में अजगर नाले में चला जायेगा।

रविवार की प्रात ने ग्रामीण ने लकड़ी के ढेर में देखा तो अजगर वही सोया हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना गोला रेंज के वन कर्मियों को दी।

जिसके बाद वन कर्मी पान सिंह मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिक्स्यू कर अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वहां अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

Exit mobile version