भाजपा की राजनीति में लंबे समय से जुड़े व युवाओं में आदर्श माने जाने वाले बलवंत सिंह सम्मल को भाजपा समर्थक मंच का उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
अपनी नियुक्ति पर भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालम सिंह बोरा, सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सबका सहयोग लेते हुए शीघ्र ही भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश की टीम के साथ मिलकर वह पार्टी एवं प्रदेश के हित में कार्य जारी रखेंगे।