
लालकुआं: नगर के वर्मा कॉलोनी निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की रात को लालकुआं के घोड़ानाला वर्मा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (19 वर्ष ) पुत्री हितेश्वर वर्मा ने भी अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। उसका शव फंदे पर देख परिजनों की चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारा गया । लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इधर मुखानी थाना क्षेत्र में जीजीआईसी स्कूल हल्द्वानी में क्लर्क के पद पर तैनात वृंदावन कॉलोनी यूनिवर्सल स्कूल के पास रहने वाले हरीश चंद्र पांडे (54) पुत्र भोला दत्त पांडे सोमवार की देर शाम हरीश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।