हिमालय प्रहरी

बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, ऑडियो वायरल कर बोला सब मुझे मेंटल कहते हैं अब मेरे दिमाग का तार हिल गया है

खबर शेयर करें -

भागलपुर: बिहार के मधेपुरा में मां-बेटी की हत्या करने वाले कुख्यात जिब्राइल ने दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने मौका-ए-वारदात पर सेल्फी भी ली और स्थानीय ग्रुपों में आडियो रिलीज किया। इसके बाद जिब्राइल अपनी पत्नी रुकसाना का सिर लेकर उसके ससुराल जा पहुंचा। यहां सिर के साथ एक पर्चा रखा और फरार हो निकला। इस हत्याकांड की चौतरफा भर्त्सना हो रही है लेकिन जिब्राइल को तनिक भी अफसोस नहीं है। ये पहली दफा नहीं है कि उसने इस तरह की हरकत की हो। उसका एक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे उसने एक पब्लिक एप पर अपलोड किया है। इस वीडियो में जिब्राइल पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा है।

इस हत्याकांड के बारे में कहा जा रहा है कि श्रीनगर थाना के रामनगर महेश पंचायत स्थित पोखरिया निवासी मु.जिब्राईल को दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। पत्नी गांव में रहती थी। यहां उसकी मुरसुदा के साथ भाई मु.इसराफिल के पुत्र मु.साजिद व अन्य द्वारा मारपीट की थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान पत्नी बच्चों के साथ मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अंतर्गत शकरपुर पंचायत के मछभखडा स्थित मायके में रहती थी। दिल्ली से लौटने के बाद जिब्राइल ससुराल पहुंचकर ससुर मु.कुदरे, साला मु.बाबुल व मु.मासूम से पत्नी के विदाई की मांग की। इस बीच साला बाबुल और ससुर कुदरे से विवाद हुआ।

20 जुलाई को वह पत्नी को विदाई कर लाया। यहां आने के बाद ससुर व साला को मु.जिब्राईल के बातों पर भरोसा नहीं हुआ। 22 जुलाई को पत्नी के छोटे भाई मासूम व फूफा पोखरिया गांव पहुंचकर आपस में मिल जुलकर रहने की सलाह देकर चले गए। इस बीच परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार की रात मामले को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बीच मामले में दखल देने को लेकर साला बाबुल व ससुर कुदरे की हत्या कर देने की बात कहने लगा। इसी पर मुरसुदा ने उसे इस काम से रोकने का प्रयास करने लगी। विवाद बढऩे पर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं डेढ़ साल की जिया का भी हत्या कर दी।

कई ऑडियो वायरल
वाइफ व बेटी की सिर कलम कर मर्डर करने वाले मो जिब्राइल का कई Shocking Audio वायरल हो रहे हैं। इस आडियो में वो बता रहा है कि पुल के ऊपर वाइफ का सिर रखा है। वाइफ के बाबुल को इसकी खबर दे दी जाए। वहीं, उसने भर्राई ओपी प्रभारी उमेश प्रसाद को फोन कर कहा, ‘मेरा कुछ काम बाकी है, वो काम पूरा करने के बाद ही मैं सरेंडर कर दूंगा।’

साइको है जिब्राइल

एक अन्य आडियो में जिब्राइल ने खुद ये बात कबूल करते हुए कहा कि बचपन से लोग, मुझे 100 परसेंट में 75 प्रतिशत मुझे मेंटल, घसकल, मतलब इस तरह के जितने लफ्ज प्रयोग किये जाते हैं। ऐसा बोलते थे तो फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन जब से तुमने मुझे मारा है, मेरे दिमाग का तार हिल गया है। मेरी आंख की हड्डी टूट गई है। मैं तुझसे पैसे नहीं मांग सकता। मुझे जो अच्छा लगा मैंने किया। जो करना हो कर लो, ये जिब्राइल बादशाह का वादा है।


ऑडियो में सलमान खान का डायलाग

एक अन्य आडियो में उसने शायरी कही। जिब्राइल बोला, ‘ओके भाई लोग, एक छोटी सी शायरी के साथ इस ग्रुप की सेवा समाप्त करता हूं। बाबुल-बेटा घर गोढाईला वालों के लिए ये शायरी है- तूने जो दी, वो एक खरोच थी। अब मैं जो दिया हूं वो घाव देख ले। तेरा बदलना तो मुझे मालूम नहीं था। पर मैं बदल गया हूं और बदलाव देख’ इसके साथ ही वो गाली देने लगता है। गाली देते हुए जिब्राइल ने कहा कि बहुत जल्द तुम लोगों को मिट्टी में मिलाऊंगा। बालीवुड एक्टर सलमान खान का डायलाग बोलते हुए उसने कहा कि वो क्या कहते हैं सलामान खान- दिल में आता हूं-समझ में नहीं। गुड लक-गुड बाय। मेरे बारे में ज्यादा नहीं सोचना। वैसे भी दिमाग का तार हिला हुआ है।

Exit mobile version