हिमालय प्रहरी

बेरीपडाव निवासी व्यवसाई के पुत्र लक्ष्य जोशी ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया चयन

खबर शेयर करें -

काशीपुर: कुमाऊं यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हल्द्वानी के लक्ष्य जोशी ने 80 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही लक्ष्य जोशी ने अमृतसर में होने वाले आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

गत 19 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेरीपड़ाव के प्रमुख होटल व्यवसायी और तल्ली हल्द्वानी निवासी पूर्व प्रधान रमेश जोशी के पुत्र लक्ष्य जोशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एमबीपीजी हल्द्वानी के छात्र लक्ष्य जोशी की इस शानदार जीत पर उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई दी है। सभी ने लक्ष्य को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version