नगर के सूखाताल क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय ज्योति की इसी माह 22 अप्रैल को शादी होनी तय थी। परिवार के साथ वह स्वयं भी शादी की तैयारियों में जुटी थी। दो दिन पूर्व यानी छह अप्रैल को ज्योति घर से बाजार आई थी लेकिन घर नहीं लौटी। शाम से ही परिजन पुलिस की मदद से उसकी तलाश में जुट थे। सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन दिल्ली की ओर मिल रही थी, इसी बीच कल सात अप्रैल को परिजनों को सूचना मिली कि ज्योति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। इस पर उसके परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हुए। जब तक वहां पहुंचे, वह अंतिम सांसें ले रही थी। उससे कोई बात नहीं हो पाई। उसे चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई भाजपा नेता रोहित भाटिया ने बताया कि नैनीताल के बाजार में सीसीटीवी में वह ब्यूटी पार्लर जाती और आइसक्रीम खाती नजर आई है। प्रकाश में आया है कि वह अज्ञात कारण से नैनीताल आई दिल्ली की किसी ओला टैक्सी से लिफ्ट लेकर चली गई। टैक्सी चालक के अनुसार वह रास्ते में सो रही थी। दिल्ली पहुंचने पर स्वास्थ्य खराब होने पर उसने ही एक युवती की मदद से उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उसने टैक्सी का किराया भी नहीं दिया था, जो उसके भाई ने चुकाया।
रोहित ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार ज्योति ने संभवता विषपान किया था। उसके शरीर पर किसी तरह ो केचोट के निशान नहीं हैं। संभवता वह किसी नाराजगी से दिल्ली चली गई। उसने शादी से भी किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की थी। शादी भी अच्छे घर में हो रही थी। टैक्सी चालक, युवती तथा नैनीताल व दिल्ली पुलिस ने उनकी अच्छी मदद की है। उन्हें घटना के लिए किसी पर कोई शक भी नहीं है। अलबत्ता, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मृतका का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद उसके शव को नैनीताल लाया जाएगा। बेटी की असामयिक मौत से परिवार के साथ नगर के वाल्मीकि समाज एवं भाजपा में भी शोक व्याप्त हो गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें