हिमालय प्रहरी

बड़ी खबर उत्तराखंड: पुलिस की गिरफ्त में आया 20 हजार का इनामी माओवादी कमांडर

खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड का सबसे वरिष्ठ माओवादी लीडर भास्कर पांडे आज अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने भास्कर पांडे पर 20000 का इनामी रखा था।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व उत्तरी बिहार में ‘रेड कॉरिडोर’ की साजिश को अंजाम देने वाले माओवादी थिंक टैंक के दूसरी पंक्ति के माओवादी कमांडर भाष्कर पांडे उर्फ भुवन को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत सांगलेकर उर्फ प्रशांत राही व हेम मिश्रा के गिरफ्तार होने के बाद भाष्कर पांडेय रेड कॉरिडोर की साजिश को मुकाम तक पहुंचाने का काम कर रहा था। फरार व भूमिगत माओवादियों का कमांडर भाष्कर उर्फ भुवन पांडे पर सरकार ने 20 हजार का इनाम घोषित किया। वह कई बार खाकी को गच्चा देता रहा।
भाष्कर पांडेय वर्ष 2007 में हंसपुर खत्ता व सौफुटिया के जंगल में माओवादी कैंप में भी वह शामिल रहा। भास्कर पांडे गत वर्ष यूपी एसटीएफ द्वारा पकड़े गए खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है। उसने 2017 इलेक्शन में धारी तहसील में धारी तहसील की जीप जलाई थी। 2017 में उसके खिलाफ अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए शासन को 50000 का इनाम बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था। भास्कर पांडे इस दौरान किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय रहा। भास्कर पांडे द्वारा भारत में कई जगह माओवाद से संबंधित ट्रेनिंग ली गई थी।

Exit mobile version