हिमालय प्रहरी

भगवंत मान सरकार के एक मंत्री ऐसे भी जिन्होंने बैठने से पहले कुर्सी की विधि-विधान से कराई पूजा

खबर शेयर करें -

पंजाब सरकार के करीब-करीब सभी मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है। लेकिन गुरुवार को राज्य के रेवेन्यू , जल आपूर्ति विभाग के मंत्री  ब्रह्म शंकर जिंपा अपने कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपनी कुर्सी की पूजा कराई।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज बैठने से पहले मंत्री की कुर्सी की पूजा कराई। उन्हें भगवंत मान मंत्रिमंडल में रेवेन्यू , जल आपूर्ति विभाग दिया गया है। आज वह अपने कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले पंडित ने पूजा की तैयारी कर रखी थी। जैसे ही मंत्री पहुंचे तो मंत्रों के साथ पूजा शुरू हो गई। दस मिनट तक पूजा पाठ किया गया। पंडित ने कुर्सी और कार्यालय की पूजा की। इसके बाद मंत्री इस कुर्सी पर बैठे।

यह पहला मौका जब किसी मंत्री कुर्सी की कराई पूजा
बता दें कि इस मौके पर उनका स्टाफ भी मौजूद रहा। पूजा के बाद मंत्री को शॉल ओढ़ाया गया, इसके बाद सफेद रुमाल व सफेद कपड़ा ओढ़ा कर उन्हें कुर्सी पर बिठाया गया। पूरे विधि विधान के साथ मंत्री ने पद संभाला। इस मौके पर मंत्री को मालाएं भी पहनायी गयी। मंत्री के साथ उनके विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे । यह पहला मौका है, जब मंत्री के कार्यालय में कुर्सी संभालने से पहले पूजा अर्चना की गई हो। भगवंत मान ने दस मंत्री बनाए हैं।

कुर्सी पर बैठते ही मंत्री ने कही बड़ी बात
कुर्सी संभालने के बाद जिंपा ने कहा कि अभी सिस्टम में बहुत सारे सुधार करना हैं। आने वाले समय में यह बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लिए कुछ समय लग सकता है। लेकिन वह निश्चित ही इस बदलाव को करेंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी के रोजमर्रा के सरकारी काम आसानी से हो,इसे लेकर वह काम करेंगे।

गरीबों की मदद करने का बताया प्लान
उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान ने जो शिकायत के लिए नंबर दिया है, इस पर आने वाली हर शिकायत पर काम करेंगे। यदि शिकायत सही मिली तो इस पर तुरंत ही एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेवेन्यू विभाग भी क्योंकि उनके पास हैं। अभी तक होता यह आया कि तहसील के कामों में एजेंड शामिल होते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बठिंडा समेत कई जगह का पानी खराब हो गया है। उनकी प्राथमिकता है कि पीने के पानी की गुणवत्ता साफ सुथरी हो, इसके लिए वह काम करेंगे। इसकी शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। निश्चित ही इसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।

कांग्रेस सरकार के मंत्री को हराकर बने हैं विधायक
जिंपा ने होशियारपुर सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के सुंदर श्याम अरोड़ा को हराया था। कांग्रेस सरकार में सुंदर श्याम अरोड़ा उद्योग मंत्री थे। ब्रह्म शंकर जिंपा बिजनेसमैन के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। वह कार्बन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Exit mobile version