हिमालय प्रहरी

भवाली ग्राउंड में चल रहे मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना डायनासोर पार्क, जानिए क्यों बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें -

नैनीताल. उत्‍तराखंड के नैनीताल शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित भवाली के नगरपालिका ग्राउंड में इन दिनों मेला लगा हुआ है.

यह मेला एक निजी मीडिया समूह और इवेंट पैराडाइज की तरफ से आयोजित किया गया है. भवाली में दो साल बाद यह मेला लगा है. प्रदर्शनी में कई तरह के स्टॉल लगे हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला है डायनासोर पार्क . यह पार्क मेला घूमने आने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है.

डायनासोर पार्क में कई तरह के रोबोटिक डायनासोर देखने को मिल रहे हैं. जबकि डायनासोर के ये मॉडल काफी रियलिस्टिक दिखते हैं. कुछ डायनासोर अपनी पलकें झपकाते दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ अपने हाथ-पैर हिलाते हुए. इसके अलावा यहां एक गोरिल्ला भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

डायनासोर पार्क का टिकट 100 रुपये

डायनासोर पार्क बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी लुभा रहा है. केवल स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी इन्हें देख बेहद खुश हो रहे हैं. डायनासोर के रोबोटिक मॉडल्स को देखने के लिए 100 रुपये का टिकट रखा गया है. भवाली मुख्य शहर में स्थित नगरपालिका ग्राउंड में लगे इस मेले तक आप आसानी से पहुंच सकते हैं.

Exit mobile version