हिमालय प्रहरी

भाजपा जिला अध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुआ रहस्यमई धमाका

खबर शेयर करें -

 

हल्दूचौड़: मोटाहल्दू के जयपुर खीमा निकासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता के घर में जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे घर के तीसरी मंजिल पर पर बनी मुमटी के शीशे व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बिजली की वायर व उपकरण भी फूक गए।
सोमवार की दोपहर को लगभग 3.50 बजे आसमान में तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। उसी समय मोटाहल्दू के जयपुर खीमा गांव में डा0 बालम सिं​ह बिष्ट के मकान के तीसरी मंजिल में जोरदार धमाका हुआ। जिससे परिजन दहशत में आ गए। आनन फानन में डॉक्टर बालम बिष्ट व परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहा बनाई गई मूमटी क्षतिग्रस्त थी। गुमटी में लगे तमाम शीशे टूट गए। इसके बाद घर के अंदर लगे शीशे भी टूट गए थे। जबकि कई जगहों पर दीवार का पलस्तर गिर गया था साथ ही घर में लगे बिजली के तमाम उपकरण फुंक गए। घटना की जानकारी मिलने पर वहां पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके साथ ही हल्दूचौड़ चौकी पुलिस द्वारा भी मौका मुआयना किया गया।

­गनीमत ये रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और धमाके के तुरंत बाद घर से बाहर निकाल आये।

Exit mobile version