
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कृतियों की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में किसानों पर बर्बरता पूर्वक भाजपा के नेताओं की गाड़ियों से कुचलकर किसानों की मौत होने पर घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसका उदाहरण लखीमपुर खीरी की घटना है। जो मानवता को तार-तार करने वाली पटकथा भाजपा के लोगों ने लिख दी है। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा की कृषि कानूनों के खिलाफ किसान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जता रहे थे परंतु भाजपा के लोगों द्वारा किसानों पर क्रूरता पूर्वक गाड़ियां चलाना यह साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हिटलर से कम नहीं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर 11 महीने से सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहा है। परंतु केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के मद में गरीब किसानों का दुख दर्द बांटने की वजह बर्बरता पूर्वक किसानों के आंदोलन को दबाने का काम कर अपनी तानाशाही के बलबूते से किसानों की हत्या करवाने का काम कर रही हैं। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ियां चढ़ा कर हत्या की है उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।