हिमालय प्रहरी

मकान मालिक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस हिरासत में आरोपी

खबर शेयर करें -

नैनीताल: नगर के सूखा ताल क्षेत्र में एक महिला ने मकान मालिक पर उसकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया. ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह सूखा ताल क्षेत्र में रामदास के घर बीते कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए में रहती हैं. बीती 18 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने काम से लौटकर घर वापस आई. तो उसने कमरे में देखा कि मकान मालिक उसकी बेटी के साथ कुढ अश्लील हरकत कर रहा था. ऐसे में उसे देखते ही मकान मालिक माफी मांगने लगा और बाहर चला गया.

वहीं, जब महिला ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मकान मालिक जबरदस्ती कमरे में आकर उससे लिपट गया और उसका मुंह दबाकर वह गलत हरकत करने लगा. ऐसे में उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में सीओ सिटी संदीप नेगी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी रामदास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354क, 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version