हिमालय प्रहरी

मकान मालिक महिला किरायेदार से करता था गंदा काम, फ्लैट देने का भी दिया था लालच

खबर शेयर करें -

राजधानी के बुद्धा कालोनी थाने में एक मकान मालिक पर किरायेदार महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि पहले शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ संबंध बनाए। फिर मुंह बंद रखने के लिए फ्लैट देने का लालच देने लगा। लेकिन महिला उसकी बातों में नहीं आई।

उसने बुद्धा कालोनी थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। पीड़‍िता की शिकायत पर पुलिस मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बुद्धा कालोनी थानेदार निहार भूषण ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ि‍ता की मेडिकल ओर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version