मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल से बड़ी ही अजीबो-गरीब चौंका देने वाली मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। यहां कातिल ने टीवी क्राइम शो के अंदाज में हत्या को अंजाम दिया। अपराधी ने पहले युवक का मर्डर किया फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश के पास कोबरा सांप छोड़ दिया। लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टी हो गई।
पूरा मामला भोपाल के मिसरोद इलाके का है, जहां बस ड्राइवर की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा चौंकाने वाला है। उसे सांप ने नहीं काटा था, बल्कि दोस्त ने ही मार डाला। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दोस्त के बिस्तर के पास मरा हुआ कोबरा रख दिया था। जांच में सामने आया है कि ड्राइवर के मुंह और नाक में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
क्या है पूरा मामला
एडीशनल DCP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि चांदबाड़ी बस्ती पिपलानी निवासी नवल सिंह उर्फ भारत स्कूल बस का ड्राइवर था। 8 जुलाई की रात उसने बागसेवनिया शराब दुकान में अपने 3 दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, इस बीच दो दोस्त घर चले गए। वहीं देर रात होने की वजह से नवल सिंह को जाटखेड़ी में रहने वाले उसके दोस्त संदीप बाघमारे ने कहा कि मेरे घर में सो जाओ। नवल उसके साथ चला गया लेकिन अगले दिन सुबह संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि नवल की मौत हो गई है, उसने हार्ट अटैक की आशंका जताई।
पीएम के बाद हुआ खुलासा
पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल पर पुलिस को नवल के बिस्तर के नीचे मरा हुआ कोबरा सांप मिला। पुलिस को लगा कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई होगी। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। इस दौरान मंगलवार देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दम घुटने से नवल की मौत हुई है। उसके मुंह-नाक में कपड़ा रखा गया होगा, जो मौत की वजह बनी। पुलिस संदीप समेत सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें