
राजू अनेजा,हरिद्वार। महिला के साथ कथित रूप से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सिडकुल थाने के तत्कालीन प्रभारी प्रशांत बहुगुणा, कोर्ट चौकी प्रभारी दिलवर सिंह और दो सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इधर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला को थाने लाकर पहले जाति सूचक शब्द बोलना और फिर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में सिडकुल थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पूरा मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है, जिस पर महिला ने अपने देवर पर पुलिस से सांठगांठ कर मारपीट करने का आरोप है. जिस पर कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर विभाग ने ये कार्रवाई की है।
महिला को थाने में लाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई करने के मामले में सिडकुल थाने के तत्कालीन प्रभारी और कोर्ट चौकी प्रभारी सहित 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि पति-पत्नी के साथ मारपीट के मामले में तत्कालीन एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों ने उल्टा महिला को थाने लाकर बुरी तरह पिटाई की थी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें