हिमालय प्रहरी

महेन्द्र के बाद लालकुआंं में बढ़ता ही जा रहा है कांग्रेस का कुनबा

खबर शेयर करें -

लालकुआंं: पूर्व ग्राम प्रधान महेन्द्र नेगी के कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस का कुनवा बढ़ते ही जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के पक्ष अपना समर्थन दिया हैं।


बता दें कि गुरुवार को बरेली रोड के तीन पानी स्थित एक वेंकट हॉल रोक पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र नेगी के नेतृत्व में जेष्ठ प्रमुख अमित नेगी, पूर्व प्रधान जयंती नेगी, खीम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संजना सोनकर, बीडीसी मेम्बर ममता तिवारी समेत सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद शुक्रवार को हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी समेत कई ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबरों ने हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। यही नहीं पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र नेगी गौलापार के एक ग्राम प्रधान व एक बीडीसी मेंबर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र नेगी ने कहा हरीश क्षेत्र के विकास के लिए हरीश रावत का जीतना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास के लिए हरीश रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दु के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, ग्राम प्रधान शंकर समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनके कपिल समेत तमाम लोगों ने बरेली रोड के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।

Exit mobile version